Your Monthly Horoscope | Monthly Astrology in Hindi

फ़रवरी 2021 माह का राशिफल (FEB 2021)

मेष:

इस महीने आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है, लेकिन ज्यादा आत्मविश्वास में आकर किसी को अपशब्द न बोले और ध्यान मे रखे की खुद को ‘अहम ब्रह्मास्मि’ मानने से हमारे काम आसान नहीं होंगे। इस महीने सबके साथ-सहकार से आपके कार्य पूर्ण होंगे। १५ फरवरी के बाद से कार्यक्षेत्र मे आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे साथ ही समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी मे जातकों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा जिस कारण आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। किन्तु ऊपरी अधिकारी के साथ संबंध मे सुधार लाना आवश्यक रहेगा। ज्यादा काम के सिलसिले मे आप परिवार मे ध्यान नही दे पा रहे होंगे तो इस महीने उनकी कदर करिए नहितों बाद मे समस्या हो सकती है और परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करे। प्रेमजीवन मे भी आपसी तालमेल बना कर रहना है। भूमि भवन विगेरे मे निवेश कर सकते है। इस महीने अपने पिताजी की सेहत का खास ध्यान रखना है और आपको पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है लेकिन यह ज्यादा समय तक नही रहेगी। महीने के मध्य में सिरदर्द की शिकायत होंगी इसलिए मन से चिंताओ को दूर करिए और सकारात्मक रहिये। कुल मिलाकर यह महिना आप के लिए मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है।

वृषभ:

इस महीने आपके आर्थिक खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी और उस अनुसार आय नही होगी। किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है या बैंक से लोन भी लेना पड़े। महीने के मध्यांतर के बाद स्थिति मे सुधार आएगा और भाग्य का साथ प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को इस माह कुछ ऐसा अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी किस्मत बदल जाए। इसलिये कार्यक्षेत्र मे आप जमकर महेनत करे और अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करें, न जाने कब किस्मत पलट जाए। नोकरी मे कुछ अच्छे बदलाव संभव है। ये बदलाव के कारण मन से विचलित ना होकर ‘जो होता है अछे केलिए होता है’ यह मान कर आगे बढ़े।आप घर के नवीनीकरण को लेकर भी सोच रहे होगे और उसमे भी पैसा खर्च होगा। ऐसे मे मानसिक तनाव तो होगा ही लेकिन जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें इस समय पर पूर्ण होते देखते हुए संतुष्ट भी दिखाई देंगे। घर मे धार्मिक अनुष्ठान होंगे और धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आप के काम के बोज के चलते परिवार मे पिताजी से कही अनबन न हो जाए इसका ध्यान रखना है। अविवाहित जातकों के विवाह मे सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के लिए भी यह महिना उत्तम रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य मे आपको कमर दर्द और पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। कुछ ज्यादा ही दर्द हो तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाए। जो विद्यार्थीओं को उच्च अभ्यास के लिए विदेश जाना हो उनके लिए भी यह महिना अच्छा रहेगा और आगे जाने में हर अड़चन दूर होगी। इस महीने अध्यात्म से जुड़े रहे आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन:

इस महीने की शुरुआत कुछ मानसिक द्विधा के साथ होंगी। शायद ये चिंता अपने घर परिवार की हो, आपकी सेहत से जुड़ी हो,या फिर व्यापार से जुड़ी हो सकती है क्योंकि व्यापार या नौकरी मे आप बदलाव लाना चाहते हो लेकिन बदलाव हो नही रहा। ‘दुविधा मे दोनों गए माया मिले न राम’ मतलब की दुविधा की स्थिति मे आपको हानि हो सकती है इसलिए आपके लिए मन की स्थिरता ही कल्याणकारी है ये सोच अपनाने से आपको अपने व्यापार में लाभ अवश्य मिलेगा। किन्तु व्यापार मे आकस्मिक धन हानि के योग भी बन रहे है। हा, अगर आप किसी संशोधन कार्यों {research work } से जुड़े है, तो यह महीने सफलता दायक है। आप अपने सभी काम सोच विचार के साथ करें। यदि स्वभाव में इस तरह का परिवर्तन आता है तो उसको लेकर चिंतित न हो बस मन को मजबूत बनाए रखना है। परिवार मे ज्यादातर ससुराल वालों के साथ संबंध मे खटाश आ सकती है। इसलिए रिश्तों मे पारदर्शिता रखना अपके लिए आवश्यक है। यदि आप किसी जीवनसाथी की खोज में है तो उसमे जांच परखकर ही आगे बढ़िए वरना सामने वाले की कुछ गुप्त बाते जो आपको बाद मे पता चल सकती है। यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम सिद्ध होगा। जो विधयार्थी गूढ ज्ञान प्राप्त करना चाहते है उनके लिए बहुत अच्छा समय है। जो जातक कला के क्षेत्र से जुड़े है उनको कुछ उपलब्धि प्राप्त होगी। इस महीने आप अपने भाई या बहन के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखे और आप को भी अपनी सेहत को देखते हुए आराम को महत्व देना होगा। छोटी-मोटी बीमारियों को अनदेखा न करें। कुलमिलाकर इस महीने आपको स्वयं पर विश्वास करके द्रढ़ निश्चयी बनना है।

कर्क:

आपकी इस महीने “पल मे माशा पल मे तोला” जेसी स्थिति रहेगी यानि की आपका mood swing बार बार होगा। किसी एक बात पर कायम न रहेकर आप निरंतर परिवर्तनशील रहोगे। एक ही निर्णय पर अड़ग रहने से काम आसान हो जाएंगे। इस महीने आप अपने परिवार के सदस्य के साथ मिलकर किसी क्षेत्र में निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में किसी बात को लेकर अनबन होगी और आप ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। किन्तु कही ना कही ऊपरी अधिकारी तों आप के काम से प्रसन्न दिखेंगे और आपका promotion यातों increment भी हो सकता है। नई नोकरी के लिए तलाश जारी रखे महीने के अंत मे कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। घर में किसी पुरानी बात को लेकर कलह चल रही हैं तो वह इस महीने समाप्त हो जाएगी और जीवनसाथी से आपसी समझ भी बढ़ेगी। नया घर लेना है या पुराना घर बेचना है तों इस महीने काम आसान हो जाएगा और अच्छा ऑफर मिलेगा उसके लिए आपको अपने ससुराल पक्ष से या तों भाईओ से भी सहयोग मिल सकता है। इस महीने आप अपने जीवनसाथी के प्रति स्वभाव से विनम्र बने और उनकी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। जो विधीयार्थी इंजीनियरिंग करियर से जुड़े है उनको को नौकरी मे बड़ी offer मिल सकती है। बस इस महीने पढ़ाई पे फोकस करना और अपने निर्णय पे कायम रहना है।

सिंह:

इस महीने आप अपना मार्ग स्वयं बनायेंगे आप सफल भी रहोगे इसके अलावा आप आपके साथी कर्मचारी के लिए भी कुछ करना चाहते हो किन्तु इसके बदले appreciation की आशा न रखे और अपने स्वभाव पे कंट्रोल करिए। आपके साथ ‘नेकी कर और दरिया मे डाल’ जेसी स्थिति बनेगी। इसलिए सामने वालों से अपेक्षा न रखे तो ही सही रहेगा। अगर आप नौकरी करते है तों नौकरी में ऊपरी अधिकारी आपके काम से खुश होंगे लेकिन आपकी नज़र नए काम पाने की ओर रहेगी। इस महीने आप स्वयं में सुधार लाने का भी विचार करेंगे और कुछ नया सीखने का विचार मन में आयेगा। हा, इस महीने आपको किसी काम के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता हैं या किसी कारणवश नुकसान भी उठाना पड़ सकता हैं। इसलिये ऐसा कोई भी काम ना करे जिसका पछतावा बाद में हो क्योंकि महीने के मध्यांतर तक दुर्घटना की संभावना है। इसलिए वाहन चलते समय भी सावधानी बरते और लड़ाई झगड़े या कोर्टकचहरी के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा और किसी के साथ आपका आपसी प्रेम और बढ़ेगा। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। जो विधयार्थी प्रतियोगिक परीक्षा की तैयारी मे है उन्हे सफलता हाथ लग सकती है। मेडिकल से जुड़े विधयार्थी ओ के लिए बहुत अच्छा समय है। विदेश प्रवास मे कुछ अड़चने आएगी किन्तु महीने के अंत मे समस्या सुलज जाएगी। कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंता इस महीने भी रहेगी। आपको हररोज सूर्य को जल अर्पित करना है। और महत्व पूर्ण कार्य करने से पहले पिताजी के आशीर्वाद लेना न भूले। काम आसान बन जाएंगे ।

कन्या:

इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे फिर आप विधयार्थी हो, नौकरी कर रहे हो या व्यापार कर रहे हो। किन्तु ध्यान रहें कि महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करे क्योंकि काम का प्रेशर आप पे आ जाएगा। इस महीने आपको आय के नये विकल्प मिल सकते है। फिल्म तथा मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपको बड़ी महेनत के बाद सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापार के क्षेत्र में है तों आप लाभ में रहेंगे और कहीं निवेश किया हुआ हैं तो वहां से भी लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से कर्जा भी लिया हुआ हैं तो वहां से भी आराम मिलेगा। व्यापार और नौकरी दोनों के लिए यह महिना लाभदायक सिद्ध होगा। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है। संतान से जुड़ा कोई शुभ कार्य हो या संतान के जन्म से परिवार मे प्रसन्नता छाई रहेगी। घर से संबंधित सुख सुविधा मे बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं और परिवार को इसके बारे में पता नही हैं तो इस महीने आप किसी रिश्तेदार के साथ इस बात को साँझा कर सकते है। अपने पिता के सहयोग से प्रोपर्टी तथा व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी, साथ ही मेहनत और क्षमताओं का अच्छा उपयोग कर पाने में सक्षम होंगे। आपको अभ्यास मे अपना मन पसंद क्षेत्र मिल सकता है। उसके लिए अगर आपको बिना हीच-किचाए कोई competitive परीक्षा देनी हो तों दे सकते है। इस महीने त्वचा या पाचनक्रिया से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। महिलाओं को भी हॉर्मोन संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। कुलमिलाकर यह महिना आपके के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा।

तुला:

यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं अधिक खर्च की संभावना है किन्तु घबराने की जरूरत नहीं है स्थिति नियंत्रण में होगी। आपके परिश्रम से ही कार्यों का विस्तार होगा और जितना ज्ञान अभी तक सीखा व पाया है उनका परिणाम प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाला है। कार्यभार काफी रहेगा फिर भी आप बखूबी इसको पूरा कर पायेंगे। व्यापार में किसी ऐसे क्षेत्र में निवेश करेंगे जहाँ से तत्काल लाभ तो नहीं मिलेगा। लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। हा, शेयर बाजार से दूरी बनाए रखनी है। घर का माहौल अत्यंत आनंदमयी रहेगा। तथा सभी के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। किन्तु जीवनसाथी आपसे किसी न किसी बात से नाराज दिखेंगे। अत: साथी की भावना को समझने की कोशिश करें। स्त्रियों का सम्मान करें और परिवार के साथ कही बाहर घूमने जाने का भी प्लान करे। कॉलेज के छात्रों को अपने लिए कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा और आप इसके लिए बहुत उत्साहित भी दिखाई देंगे। आप ने किसी नामांकित कॉलेज मे apply किया है तों वहा admission लग सकता है। पेट से संबंधित रोग इस दौरान परेशान करेंगे तों पित्तजन्य रोगों से शरीर को कष्ट हो सकता है इसकी वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आपकी माताजी की सेहत में गिरावट देखनेको मिलेगी। आहार पे ध्यान देंगे तों सब सही रहेगा।

वृश्चिक :

इस महीने आपकी वाणी में सौम्यता को देखकर लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी बातों को महत्त्व भी देंगे। आपकी मीठी वाणी से शत्रु भी आपकी प्रसंशा करेंगे। वो कहते है की ‘बोली से हो शत्रुता,बोली से हो प्रीत’ बस यही मान कर इस महीने आपको अपने सभी भी कार्य को आगे बढ़ाना है। ऐसे ही व्यापारिक मामलों में पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। शुरुआत के 15 दिन व्यापारिक मामलों के लिए कुछ कठिन हो सकते हैं। आपके प्रयत्न मे लंबे समय के बाद सफलता मिलेगी लेकिन आप अपने आप को पहले से सशक्त महसूस करोंगे। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो इस महीने किसी के साथ कहासुनी हो सकती हैं उसको जितनी जल्दी सुलझा सको सुलझा लो। बेवजह के झगड़ो में पड़कर अपना समय और ऊर्जा व्यर्थ ना करे। आप अपना कर्म करते रहे। परिवार मे खुशनुमा वातावरण होगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। घर मे नया वाहन या गहने जैसी मूल्यवान चीजों की खरीदी होंगी और भौतिक सुख-सुविधा मे बढ़ोतरी होंगी। घर में कोई बुजुर्ग हैं तो उन्हें इस माह कही भेजने से बचे अन्यथा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे है किन्तु आपको अपनी समाज के बाहर भी प्रयत्न करने होंगे। आपको इस महीने किसी चीज की ऐलर्जी से बच कर रहना है। वैश्विक महामारी को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। विधयार्थीओ को अभ्यास मे ज्यादा तालिम की जरूरत है और अपने आत्मविश्वास को डगमगाने मत दीजिए प्रयत्न करोगे तों सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु :

यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। धन आएगा भी परन्तु रुकेगा नहीं। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। वैसे ही कार्यक्षेत्र मे मान सम्मान मिलेगा किन्तु वह लंबे समय टिकेगा नहीं। आपकी एक गलती बने हुए काम बिगाड़ सकती है। अगर आपके विरोधी के साथ स्पर्धा मे आगे रहना है तों पूर्व तैयारी के बाद ही आगे आ सकते हो। नौकरी में भी कई प्रकार की परेशानियाँ आएँगी। इसलिए कार्यक्षेत्र मे ‘गिन-गिन कर पैर रखने’ की जरूरत है। साथ ही इस महीने बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आप के हाथ मे बचत नहीं रहेगी। अगर नई नौकरी लगी है तों सहकर्मिओ से सतर्क रहना है। नौकरी के सिलसिले बाहर जाना भी हो सकता है। परिवार के साथ छोटी यात्रा मे जाने की योजना बन सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो इस माह अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे और अहंकार को स्वयं पर हावी ना होने दे अन्यथा बात बहुत बढ़ जाएगी और रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। विद्यार्थियों को अपने घर से जो सलाह मिलती है उसे मान कर उस अनुसार कार्य करे वो आपका अच्छा ही सोचते है तों उन पर विश्वास कर अभ्यास को आगे बढ़ाए।। विधयार्थी अभ्यास कुछ नया साहस करेंगे और सफल होगे।

मकर :

यह महिना आप के लिए उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आप काफी समझदार दिखेंगे और जिम्मेदार भी बनेंगे। इस महीने ज़्यादातर आपकी वाणी पे अच्छा प्रभुत्व होगा। वहीं जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार बना रहें हैं उन्हें इस महीने कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बचत ज्यादा होगी और खर्चे कम होंगे। व्यापार मे की महीनों से मंदी चल रही है तों इस महीने आय सामान्य रहेगी लेकिन बचत होने से आप प्रसन्न दिखाई पड़ेंगे। नौकरी ढूँढ रहे हैं तो नौकरी लग जाएगी लेकिन उसके लिए आपको किसी अवसर को हाथ से नही जाने देना होगा। इस समय शेयर बाजार से भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। घर के किसी काम से बाहर जाना भी हो सकता हैं जिसमे कुछ दिन भी लग सकते है। ऐसे में पूरी सावधानी बरते। भूमि भवन मे निवेश से शुभ परिणाम मिलेंगे। काम में बाधाएं आएंगी, पर आप सबसे निकल जाएंगे। यही सब भाग- दौड़ के चलते आप परिवार को भूल नहीं जाना परिवार को साथ लेके चलना है। इसलिए सबके साथ सांमजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य मे इस महीने कोई बडी समस्या नहीं होगी किन्तु महीने के मध्य में गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा मीठा खाने से परहेज रखिए। विधयार्थी वर्ग को अभ्यास मे कुछ बदलाव हो सकते है, वह बदलाव आपके अच्छे के लिए है ऐसा समजकर उसे स्वीकार करे। प्रेम जीवन के लिए मीठी बोली बोलना आवश्यक रहेगा। कुलमिलाकर इस महीने आपको परिश्रम करते रहना है, ‘सख्त परिश्रम को ही सफलता की चाबी’ माना गया है। याद रखे जो परिश्रमी है वही आत्मनिर्भर है।

कुंभ :

इस महीने आपको नकारात्मक प्रवृति के लोग प्रभावित कर हृदय परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। आप खोए खोए रहेंगे और आप ज़्यादातर अतीत मे रहेंगे। आप को समजना होगा की अतीत के पीछे जाने से कुछ नहीं मिलेगा। आपको भविष्य की और आगे बढ़ना होगा। जो जातक आयात-निर्यात {export-import} के काम से जुड़े है, उनके लिए यह महिना बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। इसके अलावा व्यापार मे घाटे का सामना करना भी पड़ सकता है, आपका धन फँस सकता है, यातों आकस्मिक खर्च होने के आसार है, इसलिए कर्ज के लेन-देन में भी सतर्कता रखें। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अभी जो नोकरी है उन मे भी उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों को मजबूत करने मे भी महेनत करनी होगी। यदि आप सरकारी नौकरी मे है तों महीने के पहले १५ दिन संभालना पड़ेगा आपकी कुछ गलतफहमी के कारण आप पर inquiry भी आ सकती है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह लेके आगे बढ़िएगा। पिताजी से वाद-विवाद की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई चुनौती सामने आ सकती है। इसलिए अपना फोकस बढ़ा के नए कार्य करने को उत्सुक रहेंगे तों वर्तमान की मेहनत भविष्य में रंग लाएगी। स्वास्थ्य मे हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है और अनिद्रा की समस्या से बचने के लिये योग और प्राणायाम करें। प्रेम संबंध में शंका का बीज जन्म ले सकता है। इसलिए प्रेम संबंध मे ज्यादा possessive मत होना। इस महीने हरेक कार्य को सकारात्मक रूप से करना है।

मीन :

इस महीने आप वाणी से तेज तर्रार नजर आएंगे। आप यदि किसी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं या फिर डिबेट में हिस्सा ले रहे हैं तो निश्चित रूप से आपकी वाणी लोगों का दिल जीत लेगी। किन्तु आपके परिवार मे या तों रिश्तेदारों के साथ तों विनम्र होना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उनका काम आपको पसंद नहीं आने के कारण अपने टीम के किसी सदस्य से क्रोधित होंगे। इसलिए इस महीने अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक रहेगा। व्यापार में शानदार लाभ होने की संभावना है तों व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने पर जोर देंगे और इसके लिए कुछ नया करने का भी प्रयास किया जा सकता है। ऑफिस में सोच-विचार कर किए गए कार्य आपको लक्ष्य तक पहुंचाएंगे और वहा भी आप पहले नम्बर पर होंगे। इस महीने कार्यक्षेत्र मे किसी बड़े व्यक्ति से आपके काम को लेकर सराहना मिल सकती है। घर में सभी के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन महीने की शुरुआत में किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। घर के लिए महंगे सामानों की ख़रीदारी कर सकते हैं। या तों घर के इंटीरियर में बदलाव केलिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधो को लेकर भी सचेत रहे। प्रेमी युगल एक दूसरे को समय कम दे पाएंगे। विधयार्थीओ को अभ्यास के सिलसिले मे यात्रा मे जाना पड़ सकता है यातों जिन्होंने विदेश मे apply कर रखा है उनके रास्ते खुलते नजर आएंगे। मित्रों की सहायता भी मिलेगी। सेहत मे गले संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसियों से सहायता प्राप्त होगी। मन में कोई बात ना रखे और खुलकर बात करे।